उत्तराखण्डः पूरी कैबिनेट के साथ 2 फरवरी को अयोध्या जायेंगे सीएम धामी! मसूरी में हुआ कार्यक्रम, मंत्री जोशी ने कही बड़ी बात

Spread the love

देहरादून। अयोध्या में राम मंदिर में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई हैं। भगवान राम अपने महल में विराजमान हो गए हैं। रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन 16 जनवरी से ही शुरू हो गए थे मुख्य प्राण प्रतिष्ठा की पूजा अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में आज संपन्न हुई। रामलाल की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण मसूरी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की। इस मौके पर रामलाल के दर्शन कर सभी लोग अभिभूत हो गए और पूरा मंदिर परिसर जय श्री राम के नारे से गूंज उठा। मंदिर परिसर में भी भगवान राम की आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज का दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। 500 वर्ष की तपस्या के बाद आज भगवान राम अपने आसन पर विराजमान हैं। आज विधि विधान के साथ भगवान राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों का अयोध्या जाना संभव नहीं था जिसको लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरी कैबिनेट 2 फरवरी को अयोध्या जाएगी और भगवान श्री राम के दर्शन करेगी।


Spread the love