नैनीतालः जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हुई सरोवर नगरी! निकाली गयी श्री राम ध्वज यात्रा

Spread the love

नैनीताल। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न हो चुका है। इस दौरान देशभर में दिवाली जैसा उत्सव मनाया जा रहा है। हर तरफ जय श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखण्ड में भी जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हो रही है। मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा है और लोग पूजा-पाठ कर भगवान श्रीराम का जाप कर रहे हैं। नैनीताल में श्री राम ध्वज यात्रा निकाली गयी। इस दौरान खासी संख्या में राम भक्त यात्रा में शामिल हुए। इस बीच सरोवर नगरी जय श्री राम के नारो से गूंज उठी। माँ नयना देवी मंदिर में सुबह से ही रामभक्तों का जमावड़ा लगा रहा। कई मंदिरों में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न हिदू संगठनों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में राम भक्त रामधुन पर झूमते नजर आए। और जगह-जगह लाइव प्रसारण के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में अपनी भागीदारी प्रस्तुत करते नजर आए। नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने भी शोभायात्रा में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।


Spread the love