उत्तराखण्डः कल 15 जुलाई को राजधानी दून में होगी भाजपा कार्यसमिति की बैठक! जुटेंगे 1400 से अधिक पदाधिकारी

Spread the love

देहरादून। भाजपा कार्यसमिति की बैठक राजधानी देहरादून में कल 15 जुलाई को होगी। बैठक में पार्टी के सभी नेता और पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद सभी प्रदेशों में भाजपा के विस्तृत कार्यसमिति की बैठक हो रही है। उत्तराखंड में कल 15 जुलाई को यह बैठक होनी तय हुई है और ये बहुत बड़ी बैठक होगी। अभी तक इतनी बड़ी बैठक प्रदेश कार्यसमिति की नहीं हुई है। इसमें प्रदेश पदाधिकारी से लेकर मंडल अध्यक्ष सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में करीब 1400 पदाधिकारी शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर इसमें मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे। साथ ही प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय का मार्गदर्शन सभी पदाधिकारियों को मिलेगा।


Spread the love