अटकलों के बीच उत्तराखंड में फिर चढ़ा सियासी पारा! मुख्यमंत्री धामी के बयान ने बढ़ाई बीजेपी विधायकों की धड़कन

Spread the love

प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के चर्चाओं की अटकलों के बीच उत्तराखंड में एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान के बाद भाजपा विधायक मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए लॉबिंग करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। कैबिनेट विस्तार पर धामी ने बताया कि कौन से विधायकों पर सरकार का फोकस रहेगा। सूत्रों की बात मानें तो बयान के बाद भाजपा विधायक भी सक्रिय हो गए हैं।

सीएम धामी का कहना था कि उत्तराखंड में भाजपा संगठन की तरह ही राज्य सरकार भी समय से कैबिनेट का विस्तार करेगी। पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को ही सरकार की ओर से दायित्व दिए जाएंगे। मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही दायित्व बंटवारे से पहले पार्टी हाईकमान से भी विस्तृत चर्चा की जाएगी। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो विधानसभा बैकडोर भर्तियों में एक कैबिनेट मंत्री और पूर्व विधानसभा स्पीकर का जमकर नाम उछला है, जिससे भाजपा की काफी किरकिरी भी हुई है। जबकि एक कैबिनेट मंत्री का स्वास्थ्य कारणों की वजह कुछ खास परफॉरमेंस नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में सीएम धामी कुछ नए चेहरों को कैबिनेट में जगह दे सकते हैं। वही अब सीएम धामी की कैबिनेट में बदलाव पर अटकलों का बाजार कई बार गर्म हो चुका है। भाजपा सूत्रों की मानें तो धामी सरकार कुछ कैबिनेट मंत्रियों को ड्रॉप कर नए चेहरे को मौका दे सकती है। भाजपा हाईकमान ने सीएम धामी से कैबिनेट मंत्रियों की परफॉरमेंस की विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी थी। दिल्ली पहुंचने पर भाजपा हाईमान से मुलाकात के बाद सीएम धामी का यह कहना होता था कि कैबिनेट विस्तार या बदलाव पर फिलहाल कोई बात नहीं हुई।

सीएम धामी के कैबिनेट मंत्री

सतपाल महाराज- लोक निर्माण विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, जलागम प्रबंधन और सिंचाई एवं लघु सिंचाई।
प्रेमचंद अग्रवाल- वित्त, वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं निबंधन, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनगर्ठन और जनगणना।
गणेश जोशी- कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फलोद्ययोग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिकी, सैनिक कल्याण और ग्राम्य विकास।
धन सिंह रावत- विद्यालयी शिक्षा (बेसिक और माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा।
सुबोध उनियाल वन, भाषा, निर्वाचन और तकनीकी शिक्षा।
रेखा आर्या- महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल और युवा कल्याणा।
चंदन रामदास- समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, परिवहन, लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम और खादी एवं ग्रामोद्योग।
सौरभ बहुगुणा पशु पालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल और कौशन विकास।


Spread the love