अल्मोड़ा : मृग विहार वन क्षेत्र के तत्वाधान में एक वन अग्नि सुरक्षा के तहत गोष्ठी का आयोजन

Spread the love

अल्मोड़ा ::- मृग विहार वन क्षेत्र के तत्वाधान में गुरू एकेडमी जूनीयर हाईस्कूल पपरशैली अल्मोड़ा में शनिवार को एक वन अग्नि सुरक्षा से संबंधित गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए आशुतोष जोशी वन क्षेत्राधिकारी मृग विहार द्वारा उपस्थित शिक्षक, विद्यार्थियों व वन परिवार की ओर से स्वागत किया गया तथा विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को अग्निकाल में वनों, वन्य जीवों एवं जैव विविधता में होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके साथ ही उन्होंने वनों में लगने वाली आग को नियंत्रण करने एवं इसके प्रचार-प्रसार के लिए निवेदन किया। अग्निकाल में अग्नि दुर्घटना होने पर अभिलम्ब अपने निकटवर्ती रेंज कार्यालय चौकी आदि में सूचित करने के लिए भी अवगत कराया।

गोष्ठी का संचालन खजान सिंह मेहता वन बीट अधिकारी द्वारा किया गया। लछम राम उपराजिक एवं पूनम आर्या वन बीट अधिकारी द्वारा भी वन अग्नि सुरक्षा के संबंध में प्रकाश डाला गया। गोष्ठी में प्रधानाध्यापिका हेमा जोशी, अध्यापक सीमा परिहार, हेमा मेहता, चन्द्रा पाण्डेय, गीता पाण्डेय, प्रदीप लोहनी, रमा मेहरा, पूनम मेहरा, कमला भण्डारी, हेमा विष्ट, वन कर्मचारी प्रमोद चन्द्र बेलवाल अर्दली, महेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहें।


Spread the love