Thursday, December 7, 2023
No menu items!
HomeUncategorizedमौसम अपडेट : आज रात से बदलेगा मौसम,इन जिलों में बारिश के...

मौसम अपडेट : आज रात से बदलेगा मौसम,इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम अपडेट ::- उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों तथा कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा,बर्फबारी, गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। 3000 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा ।

24 जनवरी को उत्तराखंड राज्य के जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा,बर्फबारी, गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। 2800 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

25 जनवरी को उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल मंडल के जनपदों तथा कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा, बर्फबारी,गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। राज्य के उधमसिंह नगर जनपद के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। राज्य के 2500 मीटर एवं उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

26 जनवरी को उत्तराखंड राज्य के जनपदों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा,बर्फ़बारी,गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। 2500 मीटर एवं उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

वहीं 27 जनवरी को उत्तराखंड राज्य के जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें