उत्तराखण्डः केदारनाथ धाम में गांधी सरोवर की पहाड़ी पर एवलांच! घटना को लेकर पर्यावरण विद चिंतित

Spread the love

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ मंदिर के पीछे की पहाड़ियों में रविवार सुबह एक बार फिर से एवलांच आया है। हालांकि इस एविलांच से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस बर्फीली पहाड़ी पर समय-समय पर एवलांच आते रहते हैं। वहीं पर्यावरण विद इस घटना को चिंता का विषय बता रहे हैं।केदारनाथ धाम के पीछे गाँधी सरोवर की पहाड़ी पर रविवार सुबह 5 बजकर 46 मिनट के आस पास एवलांच आया। पहाड़ी से बर्फ काफी नीचे आ गई। पहाड़ी पर बर्फ का धुआं धुआं उड़ने लगा। इसके बाद केदानगरी में हलचल मच गई। काफी देर तक यह एवलांच आता रहा। हालांकि इस पहाड़ी पर एविलांच आना कोई नई बात नहीं है। यहां समय समय पर एवलांच आते रहते हैं। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सेक्टर अधिकारी केदारनाथ ने बताया कि रविवार सुबह गांधी सरोवर के ऊपर स्थित पहाड़ी पर एविलांच आया था। हालांकि इस एविलांच से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि इस पहाड़ी पर इस प्रकार के एविलांच आते रहते हैं। यहां बर्फ अधिक गिरने पर इस प्रकार की घटनाएं होती हैं। इनसे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। वहीं पर्यावरण विद जगत सिंह जंगली ने इस घटना को चिंता का विषय बताया। उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्र में लगातार हो रही इस प्रकार की घटनाओं पर सोचने की आवश्यकता है। हिमालय क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य और हेली कंपनियों की अनियमित उड़ानों के कारण इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में समय रहते हिमालय क्षेत्र को बचाने की जरूरत है।


Spread the love