धूमधाम से मनाया 77 वां स्वतंत्रता दिवस, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन।

Spread the love

विद्यालय का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों एवं अध्यापकों द्वारा निकाली गई रैली रही। इस रैली में विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव गर्ग, उप प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी एवं विद्यालय की अध्यापिकाओं और विद्यार्थियों ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने जोरों – खरोश के साथ नारे लगाकर देश के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया।
इसी के बाद विद्यालय प्रमोद गर्ग ने ध्वजारोहण किया। तदुपरांत राष्ट्रीय गान गाकर सभी ने राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी, तथा नारे लगाकर देश के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त किया। सभी विद्यार्थियों में उल्लास देखते ही बनता था, उनके चेहरे की खुशी से पता चल रहा था कि वह स्वतंत्रता दिवस को लेकर कितने उत्साहित है।
कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा प्रथम तक के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। इसी के साथ विद्यार्थियों को विद्यालय की अध्यापिकाओं द्वारा ग्रीष्मावकाश गृहकार्य को संगठित ढंग से करने के लिए प्रमाण पत्र देकर उनकी हौसला अफजाई की गई।  विद्यालय के कुछ विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत के माध्यम से भारत देश के लिए अपने भाव व्यक्त किए। तत्पश्चात कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से भारत को आजादी कैसे मिली की जानकारी उपलब्ध कराई। इसी के साथ कक्षा पाँच की वैष्णवी ने देशभक्ति कविता के माध्यम से उन सभी शहीदों की याद दिलाई जिन्होंने भारत देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान गवाई। विद्यालय  ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें कक्षा 2 से 8 तक के विद्यार्थी भारत के गौरवशाली व्यक्तित्व का रूप धारण करके आए थे। जिसमें बच्चों ने शिवा जी राव,  मंगल पांडे, तात्या टोपे, भीम राव अम्बेडकर, स्वामी विवेकानंद, रानी लक्ष्मीबाई, पन्नाधाय, अहिल्याबाई होलकर, मेरी कॉम, सरोजिनी नायडू,  आदि महान भारतीयों के संवाद बोले। जिसमें कक्षा 2 के सिद्धार्थ गौतम नागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा 2 का आदित्य घनसेला और आरुष कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा तीन में प्रथम स्थान पर आध्या सैनी और प्रयाग शैली रहें। एवं सुहानी रावत द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा चार में आर्यमा महेश तिवारी और विदिशा सिंह क्रमशः प्रथम तथा द्वितीय स्थान पर रहीं। कक्षा पाँच की नविका चौहान और रोहित सिंह प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहें। कक्षा छह की प्रज्ञा नागर प्रथम और आदविका सैनी द्वितीय स्थान पर रहें। वहीं कक्षा सात की कवलीन कोर और सौम्या प्रजापति प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहीं, इसी के साथ कक्षा आठ की यशी राजपूत भी प्रथम स्थान पर रहीं।विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव गर्ग ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
उन्होंने अपने भाषण में बताया कि हम लोगों को आजादी इतनी मुश्किलों से मिली है हमें उन लोगों का सम्मान करना चाहिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर स्वतंत्र जीवन प्रदान किया। हमें एक अच्छा नागरिक बनकर अपने देश की सेवा करनी चाहिए तथा हमें अपने देश के भविष्य को सुनहरा बनाना चाहिए।
इसके पश्चात टाइगर रॉक्स अकादमी के कोच अभिषेक राजपूत तथा MIS स्कूल के बच्चों के द्वारा मार्शल आर्ट का उम्दा प्रदर्शन दिखाया गया। जिसमें उन्होंने अपने हाउस वाइस काता, ब्लॉक,  पंच, किक, हाय  किक जपनिस काउंटिंग डाची आदि जैसी कलाओं को सभी के सामने प्रदर्शित किया। उसी के आधार पर अनुशासन, ध्यान, सहनशीलता,लचीलापन, तेजी, और तकनीक और सभी को नजर में रखते हुए प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें प्रथम स्थान पर अचीवर्स हाउस रहा वहीं दूसरे तथा तीसरे स्थान पर क्रमशः मोटीवेटर्स और प्रोग्रेसर्स हाउस। स्कूल में उपस्थित सभी विद्यार्थियों को मार्शल आर्ट के प्रति जागरूक किया गया। अंत में विद्यालय की प्रबंधिका शिल्पी गर्ग ने प्रमाण पत्र देकर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। इसके बाद बच्चों को मिठाई वितरित कार्यक्रम का समापन किया।


Spread the love