पिथौरागढ़ : 2 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

पिथौरागढ़ ::- जाजरदेवल पुलिस ने 2 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को सेरी कुम्डार से
किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की बिक्री,तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जिस क्रम में थानाध्यक्ष जाजरदेवल, मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम सेरी कुम्डार में चैकिंग,छापेमारी के दौरान अभियुक्त कमल सिंह बिष्ट पुत्र स्व.राम सिंह बिष्ट, सेरी कुम्डार, थाना जाजरदेवल को उसके घर से 02 पेटियों में कुल- 82 पव्वे व 04 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना जाजरदेवल में धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।


Spread the love