कालाढूंगी : पुलिस का अभियान जारी, स्थानीय लोगों व सीएलजी के सदस्यों के साथ की बैठक, पहाड़ी भाषाशैली में यातायात स्लोगन लिखे हुए लगवाए साइन बोर्ड

Spread the love

कालाढूंगी ::- नशे की रोकथाम, यातायात जागरूकता और महिला सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का अभियान जारी, थानाध्यक्ष कालाढूंगी ने क्षेत्र के स्थानीय लोगों और सीएलजी के सदस्यों के साथ की बैठक, पहाड़ी भाषाशैली में यातायात स्लोगन लिखे हुए साइन बोर्ड भी लगवाए ।



एसएसपी नैनीताल के कुशल निर्देशन में जनपद के हर थाना क्षेत्र में स्थानीय लोगों को नशे, यातायात और महिला सुरक्षा हेतु जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में रविवार को नंदन सिंह रावत थानाध्यक्ष कालाढूंगी द्वारा कालाढूंगी क्षेत्र के स्थानीय लोगों को विभिन्न विषयों पर जागरूक करने हेतु लगातार जनसंवाद,गोष्ठी की जा रही हैं। आज

– स्थानीय स्तर पर कालाढूंगी वार्ड नम्बर 7 के लोगों के मध्य जनसंवाद,मीटिंग कर यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गयी तथा नशे की रोकथाम के लिए जागरूक कर अवैध नशे के विरुद्ध हर स्तर पर सूचना पुलिस के साथ साझा करने की अपील भी की गई। सभी को उत्तराखंड पुलिस एप्प में निहित महत्वपूर्ण सुविधाओं के बारे में अवगत कराकर मोबाइल में डाउनलोड भी करवाया गया।

– महिला सुरक्षा हेतु थाना कालाढूंगी में म.उनि निशु गौतम द्वारा महिला CLG मेम्बरों की मीटिंग ली गयी। मीटिंग में महिला अपराधों से सुरक्षा और उत्तराखंड पुलिस ऐप के गौरा शक्ति के बारे में जानकारी दी गयी। CLG सदस्यों से स्थानीय स्तर पर भी लोगों को जागरूक करने को कहा गया।



– इसके अतिरिक्त थाना कालाढूंगी क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा लोगों को जागरूक करने के लिए पहाड़ी-कुमाऊनी भाषा में यातायात स्लोगन लिखे हुए साइन बोर्ड भी लगवाए गए।



Spread the love