धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस

Spread the love

उत्तराखंड में आज बड़ी धूमधाम से राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। देहरादून में हुए मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रतिभाग किया। सीएम धामी ने भी भराड़ीसैंण में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आज उत्तराखंड का राज्य स्थापना दिवस है। आज उत्तराखंड 24वें साल में प्रवेश कर चुका है। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेशभर में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजधानी देहरादून में हुए उत्तराखंड राज्य स्थापना कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी भी मौजूद रहे। देहरादून के बाद सीएम धामी गैरसैंण पहुंचे। यहां सीएम धामी ने भराड़ीसैंण में परेड की सलामी ली। इसके बाद गैरसैंण में रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया। प्रदेश के दूसरे जिलों में भी राज्य स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये।


Spread the love