Thursday, November 30, 2023
No menu items!
Homeउत्तराखंडउत्तराखण्डः प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस! राष्ट्रपति ने...

उत्तराखण्डः प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया राज्य स्थापना दिवस! राष्ट्रपति ने ली परेड की सलामी, प्रदेशवासियों को दी बधाई

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आज प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान राजधानी देहरादून स्थित पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में उन्होंने राज्य आंदोलन में बलिदान देने वाले आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस खास मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू ने उत्तराखंड वासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि आज ही के दिन साल 2000 में उत्तराखंड के लोगों का सपना पूरा किया। राष्ट्रपति ने कहा कि ये सराहनीय है कि उत्तराखंड के लोगों ने इस प्रदेश को विकसित किया। यह पहली बार है कि राज्य के स्थापना दिवस पर देश की प्रधानमंत्री उत्तराखंड में हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा से मैं और मेरी सरकार उत्तराखंड को देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए हर मोर्चे पर प्रयास कर रहे हैं। हम विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, लोगों के प्रति जवाबदेह हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें