उत्तराखण्डः जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखण्ड का लाल शहीद! परिवार में मचा कोहराम, शहादत को प्रदेशवासियों का नमन

Spread the love

नैनीताल। जम्मू-कश्मीर के राजौरी से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में नैनीताल जनपद के रातिघाट ग्राम हली निवासी संजय बिष्ट शहीद हो गए। संजय सिंह की शहादत की खबर से समूचे उत्तराखण्ड में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं शहीद के परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। संजय बिष्ट के भाई नीरज बिष्ट ने बताया कि संजय 2012 में आर्मी भर्ती हुआ था। कल रात ही संजय से परिवार से फोन पर बात हुई थी। 15 दिन पहले ही छुट्टी बिताकर घर से संजय वापस गया था। परिवार में पिता दीवान सिंह बिष्ट, मां मंजू बिष्ट, बहन ममता बिष्ट, विनीता बिष्ट है। उन्होंने बताया कि संजय की अभी शादी नही हुई थी। मुठभेड़ में सेना के 2 कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए। जिसमे उनका भाई भी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान धर्मसाल के बाजीमल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। कहा घायल होने पर इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया था।


Spread the love