उत्तराखण्डः मकर संक्रांति पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब! श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Spread the love

हरिद्वार। मकर संक्रांति पर्व के मौके पर आज हरिद्वार में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान हरिद्वार में सुबह से ही गंगा स्नान करने के लिए सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी थी। श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा कर पुण्य और मोक्ष की कामना कर रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति पर गंगा स्नान का खास महत्व है। क्योंकि मकर संक्रांति के पर्व के दिन सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसी के साथ ही सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण भी हो जाते हैं। इसलिए मकर संक्रांति के स्नान को खास माना जाता है। हरिद्वार में मकर संक्रांति पर गंगा स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ी। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने के उपरांत तिल और खिचड़ी के साथ वस्त्रों का दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है।


Spread the love