उत्तराखण्डः अल्मोड़ा के डोल आश्रम पहुंचे पूर्व सीएम कोश्यारी! हुआ जोरदार स्वागत, पर्यटन और रोजगार को लेकर कही बड़ी बात

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा का श्री कल्याणिका हिमालया देवस्थानम डोल आश्रम प्रदेश के प्रसिद्ध प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। आश्रम में विश्व का सबसे बड़ा और सबसे भारी श्रीयंत्र स्थापित होने के बाद यहां आम व खास श्रद्धालुओं और भक्तों की भारी भीड़ जमा हो रही है। इसी क्रम में पूर्व सीएम और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी डोल आश्रम पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर कोश्यारी ने कहा कि डोल आश्रम आध्यात्मिक केंद्र धर्म, शिक्षा और बेहतर समाज के निर्माण के क्षेत्र में जो कार्य कर रहा है, आने वाले समय में यह पर्यटन व रोजगार के लिये मील के पत्थर साबित होगा।


Spread the love