उत्तराखण्डः सीएम धामी ने मंत्रियों के साथ किए रामलला के दर्शन! हुआ जोरदार स्वागत, बताया सौभाग्य

Spread the love

देहरादून। प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी आज कैबिनेट मंत्रियों के साथ अयोध्या के दौरे पर हैं। सुबह उनका काफिला जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए अयोध्या को रवाना हुआ। अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम धामी और कैबिनेट मंत्रियों ने रामलला के दर्शन किए। अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पूरी कैबिनेट का स्वागत किया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या में हनुमान गढ़ी और रामलला के दर्शन किए। अयोध्या पहुंचने पर सीएम धामी ने कहा कि ये सौभाग्य की बात है कि 500 वर्षों के बाद फिर से रामलला अपने स्थान पर विराजे हैं। वो यहां आकर प्रदेश और देश के विकास की कामना करते हैं। साथ ही कहा कि अयोध्या में उत्तराखंड सदन का निर्माण किया जाएगा। जिससे राम भक्तों को काफी सुविधा मिलेगी।


Spread the love