हल्द्वानी :आटो में बैठ कर लूट एवं चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले 04 महिलाएं व 01 नाबालिक को पुलिस एवं एसओजी ने किया गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी::- आटो में बैठ कर लूट एवं चेन स्नेचिंग के मामलें में मुखानी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने 4 महिलाओं एवं एक नाबालिग लड़की को गिरफ्तार कर लिया। पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र में चैन स्नैचिंग एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किए जाने के लिए अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। लगातार शहर में हो रही लूट व चेन स्नेचिंग को लेकर पुलिस गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने घटना के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगाला गया। जांच के दौरान मुखानी पुलिस को महिला गिरोह के बारे में सटीक सूचना मिली। सटीक सूचना के आधार पर मुखानी पुलिस व एसओजी की टीम ने गिरोह की चार महिलाएं व एक नाबालिग युवती को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पकड़ी गई आरोपित महिलाओं ने अपना नाम सरिता देवी, पत्नी राजेश, सुनीता देवी पत्नी विजय कुमार, अंतिमा देवी पत्नी गिद्धन, मंजू देवी पत्नी अर्जुन निवासीगण-ग्राम बंजाराह पो. साउखोर थाना बडहलगंज तहसील गोला, जिला-गोरखपुर यूपी बताया है। इसी के साथ पुलिस ने एक 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी को भी हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपित महिलाओं के पास से पुलिस ने दो सोने की चैन व एक सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है।

पुलिस टीम में

मुखानी थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा, एसआई सुनील गोस्वामी, एसआई सोमेन्द्र सिंह, एसआई अनिल कुमार, कास्टेबल चंदन सिंह, एहसान अली, इसरार नबी, महिला कास्टेबल भावना जोशी, हंसी सामंत, रेखा अधिकारी, व एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, कास्टेबल कुंदन कठायत, अशोक रावत, त्रिलोक रौतेला, दिनेश नगरकोटी, सर्विलांस सैल से अनिल गिरी।


Spread the love