नैनीताल – कुमाऊं विश्विद्यालय मुख्यालय में पेयजल की किल्लत होने से कर्मचारी परेशान

Spread the love

नैनीताल स्थित कुमाऊं विवि मुख्यालय में इन दिनों पेयजल किल्लत बनी हुई है। जिसको लेकर कर्मचारियों ने जल संस्थान से पत्राचार कर नियमित रूप से पानी की आपूर्ति किए जाने की मांग की है।

विवि के वरिष्ठ कर्मचारी कैलाश जोशी ने बताया कि मुख्यालय में यूनिवर्सिटी के क्वार्टर तथा इससे सटे हुए क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पानी की आपूर्ति प्रभावित है। इससे यहां रहने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल संस्थान के अधिकारियों को जानकारी भी दे दी गई है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उन्होंने शीघ्र ही पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग की है।


Spread the love