तीर्थ यात्रियों के लिए देवदूत बने मित्र पुलिस

Spread the love

उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है। चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में देश विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु और देवभूमि पहुंचने वाले यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दूसरी जरूरी चीजों का सरकार पूरा ख्याल रख रही है। पुलिस प्रशासन चारधाम यात्रा में कंधे से कंधे मिलाकर काम कर रहा है। उत्तराखंड पुलिस की ऐसी एक तस्वीर चमोली जिले से सामने आई है। चमोली की गोविंन्द घाट थाना पुलिस की सक्रियता से कई यात्रियों की जान बच गई। दरअसल गोविंन्द घाट थाना पुलिस ने सड़क पर अनियंत्रित हुए वाहन से यात्रियों को तुरंत बाहर निकाला। अगर समय रहते यात्रियों को बाहर नहीं निकाला जाता तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि कैसे यात्री वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से सड़क से बाहर आ गया है। मौके पर अफरा तफरी का माहौल था। मगर इस बीच अच्छी बात ये रही कि पुलिस की सक्रियता की वजह से कई यात्रियों की जान बच गई। साथ ही बड़ा हादसा होने से टल गया।


Spread the love