Wednesday, June 7, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडपूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आज भाजपा में हो सकतें हैं शामिल

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आज भाजपा में हो सकतें हैं शामिल

विधानसभा चुनाव अब नजदीक है लेकिन अब भी पार्टी के नेताओ का दलबदल का सिलसिला जारी है।वहीं कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद कई सीटों पर लगातार बगावती सुर सामने आ रहे हैं। और चुनावी दौर में असंतुष्ट के परिणाम भी सामने आ रहें है। इसी के चलते उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय आज भाजपा में शामिल हो सकतें है। भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के सामने आते ही पार्टी ने उन्हे सभी पदों से बीते दिनों हटा दिया था। हालांकि उपाध्याय ने उन्हे लेकर की जारी चर्चा पर अपना स्पष्टीकरण भी भेजा था। अब उपाध्याय के भाजपा में जाने की खबरें लगातार सामने आ रहीं है।
वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद गढ़वाल से कुमाऊं तक विभिन्न सीटों पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। इसके बाद देर रात सूची में कई बदलाव भी किए गए। लेकिन पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को लैंसडाउन से टिकट दिए जाने से नाराज कुछ कार्यकर्ताओं ने कल दोपहर कांग्रेस भवन में प्रदर्शन किया तो देर रात ऋषिकेश से बड़ी संख्या में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ओल्ड मसूरी रोड स्थित आवास पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें