Friday, June 2, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडभाजपा में शामिल हुए कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, बोले भाजपा की...

भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, बोले भाजपा की विचारधारा आमजन तक पहुचाएंगे

कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस में 44 साल काम करने के बाद गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी ने उन्हें छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। भाजपा से उनकी बढ़ती नजदीकियों की खबरों के सामने आते ही पार्टी ने उन्हे सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा सकती है।

उपाध्याय के नरेंद्र मोदी की देहरादून में हुई रैली में उनके भाजपा में शामिल होने की अफवाह उड़ी थी। कभी उनके दूसरे दलों में जाने की चर्चा रही। और आज उन्होंने बीजेपी का दामन थाम ही लिया।
भाजपा में शामिल होने के बाद किशोर ने कहा कि उत्तराखंड को प्रगति के पथ पर लेजाने के लिए उन्होंने कांग्रेस छोड भाजपा ज्वाइन की है। भाजपा ज्वाइन करने के पीछे की वजह पर किशोर ने कहा कांग्रेस पार्टी से इसकी असली वजह पूछी जानी चाहिए कि उन्होंने कांग्रेस का ‘हाथ’ क्यों छोड़ा। कहा कि वह बीजेपी की विचारधार को आमजन तक पहुंचाएंगे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें