नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने किया धुंआधार चुनाव प्रचार

Spread the love

नैनीताल यूएसनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज रूद्रपुर विधानसभ क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंकर धूआंधर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से आगामी 19 अप्रैल को भारी संख्या में मतदान कर कांग्रेस को विजय बनाने की अपील की। नैनीताल ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज यहां ट्रांजिट कैम्प वार्ड एक में तीन पानी डाम से रोड़ शो प्रारम्भ होने से पूर्व उपस्थित हजारों की संख्या में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के कोरे वायदों से अब आम जनता ऊब चुकी है। भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने आ चुका है। श्री जोशी ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री भ्रष्टाचार हटाने के दावे तो करते हैं लेकिन उन्हें भी पता है कि भाजपा शासनकाल के दौरान बैंकों से हजारों करोड़ों के घोटाले हुए हैं। भाजपा ने हमेशा विकास के नाम पर लोगों को गुमराह ही किया है। देश का विकास कांग्रेस के हाथों में ही सुरक्षित रह सकता है। जिनके आरोपियों को भाजपा सरकार ने देश से भागने का पूरा मौका दिया। अब उन्हें पकडने का झूठा नाटक किया जा रहा है। श्री जोशी ने कहा कि देश में सत्ता परिवर्तन की आंधी चल रही है। लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद देश में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी और देश को जनविरोधी नीतियों से मुक्ति मिलेगी। अपने सम्बोधन में विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि ट्रांजिट कैम्प में किच्छा विधानसभा का क्षेत्र पिछले दस वर्षों से विकास के लिए तड़प रहा था।

भाजपा विधायक ने यहां के विकास के लिए कोई सुध नहीं ली। जिसका खामियाजा उन्हें हार के रूप मंें भुगतना पड़ा। उन्हांेंने कहा कि अब यहां तेज गति से विकास कार्य कराये जा रहे हैं। जो मार्ग वर्षों से नहीं बन पा रहे थे अब मार्ग बन जाने से लोगों को कोई परेशानी नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों को अब पूर्व विधायक पचा नहीं पा रहे हैं और इनमें बाधा पहंुचाने की कोशिश कर रहे हैं। जिसका जवाब क्षेत्र की जनता आगामी लोक सभा चुनाव में भाजपा को देगी। क्षेत्र के निवर्तमान पार्षद सुरेश गौरी ने रोड़ शो में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा की तीन इंजनों की सरकार भी यहां विकास कार्य नहीं करा पाई। उन्होंने कहा कि देश में , राज्य में तथा रूद्रपुर नगर निगम में भाजपा की बागडोर होते हुए भी यहां विकास कार्य नहीं कराये गये। उन्होंने कहा कि जब से विधायक के रूप में तिलकराज बेहड़ ने क्षेत्र की बागडोर संभाली है न सिर्फ विकास कार्य तेजी से होने शुरू हुए वहीं लोगों की मूलभूत समस्याओं का समाधान भी हुआ। उन्होंने क्षेत्र के सभी लोगों से विकास की गति को और बढ़ाने के लिए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने की अपील की। सभा को वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश पनेरू आदि वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी व विधायक जिलकराज बेहड़ का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सुरेश गौरी के नेतृत्व में लोगों ने जोरदार नारेबाजी के बीच माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिसके पश्चात रोड़ शो प्रारम्भ किया गया। जो तीन पानी से प्रारम्भ होकर, फुलसंुगा, फुलसुंगी, दक्ष चौराहा, जेपीएस स्कूल से होते हुए किच्छा बाईपास पहुंचा।


Spread the love