यूपी ब्रेकिंगः सपा के कद्दावर नेता जुगेन्द्र सिंह यादव गिरफ्तार! पार्टी को लगा बड़ा झटका, अखिलेश के करीबियों में गिने जाते हैं जुगेन्द्र

Spread the love

लखनऊ। यूपी से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। एटा जिले से सपा के कद्दावर नेता जुगेन्द्र सिंह यादव को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जुगेंद्र पिछले एक साल से गैंगस्टर सहित कई मामलों में फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें एटा कोतवाली में लाया गया है। सूत्रों की मानें तो जुगेंद्र सिंह की गिरफ्तारी आगरा से हुई है। हालांकि अभी तक इस मामले में आधिकारी कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे हैं। जुगेंद्र सिंह समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। साल 2017 और 2022 में उन्होंने एटा विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। इससे पहले उनके बड़े भाई रामेश्वर सिंह को भी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रामेश्वर सिंह भी सपा से विधायक रहे हैं। जुगेंद्र सिंह यादव पर 25 हजार रुपये का इनाम स्थानीय पुलिस ने घोषित किया था। 18 अप्रैल को उन पर तथा उनके बड़े भाई पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव पर कोतवाली नगर में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। तबसे दोनों फरार चल रहे थे। 30 मई को दोनों पर कुर्की कार्रवाई के लिए न्यायालय ने नोटिस जारी किए थे, जिन्हें उनके प्रतिष्ठानों पर चस्पा किया गया। हालांकि इसके बाद भी वह हाजिर नहीं हुए। पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव को पुलिस ने 9 जून को आगरा के सिकंदरा थानांतर्गत सेक्टर 10 आवास विकास कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। वह जेल में हैं, जबकि जुगेंद्र सिंह फरार थे, जिन्हें पुलिस ने होली के अगले दिन गिरफ्तार कर लिया।


Spread the love