उत्तराखण्डः नीती घाटी ने ओढ़ी बर्फ की सफेद चादर! खूबसूरत नजारे ने मोहा मन, बारिश और बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट

Spread the love

चमोली। उत्तराखण्ड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। उंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान में खासी खिरावट दर्ज की गयी है। शुक्रवार को चमोली जिले के नीती घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी होने से घाटी का तापमान में गिरावट आ गई है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदली थी। दोपहर बाद बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। वहीं यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इसके बाद अब चमोली के नीती घाटी में भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। यमुनोत्री धाम से मनमोहन उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम में तीन बजे से चार बजे तक बारिश हुई, जिससे धाम में ठंड बढ़ गई है। वहीं आज चार हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि छह नवंबर तक मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।


Spread the love