![](https://uttaranchaltv.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
![](https://uttaranchaltv.com/wp-content/uploads/2024/07/728x90.jpeg)
देहरादून। नेपाल में देर रात आए भूकंप ने जहां तबाही मचाई है, वहीं उत्तराखण्ड में भी देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल में मची तबाही के बाद उत्तराखण्ड वासियों में भी दहशत का माहौल है। कल देर रात पहाड़ से लेकर मैदात तक हलचल हुई। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है इसलिए सीमावर्ती पिथौरागढ़ के इलाके में भूकंप से कंपन अधिर महसूस किया गया। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक सभी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किये गये हैं। भूकंप की तीव्रता 6 के आसपास बताई जा रही है।