उत्तराखण्डः लोकसभा और निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज! भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पहुंचे देवभूमि

Spread the love

देहरादून। प्रदेश में आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियों ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी भी जोर-शोर के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वह देहरादून के जॉली ग्रांट हवाईअड्डे पहुंचे जहां उनका स्वागत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। खबरों की मानें तो वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ ही भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक भी लेंगे। कोर ग्रुप की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहेंगे।


Spread the love