![](https://uttaranchaltv.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
![](https://uttaranchaltv.com/wp-content/uploads/2024/07/728x90.jpeg)
देहरादून। मसूरी में आयोजित विंटर लाइन कार्निवल में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मच रही है। बीते दिन भी गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी के साथ ही फिल्मी गीतों पर लोग झूमते नजर आए। पहले प्रियंका मेहर ने अपने गीतों से धूम मचाई तो फिर उनके बाद हिमाचली और जौनसारी गायक विक्की चौहान ने मंच संभाला। दोनों के गीतों का नशा दर्शकों में ऐसा छाया कि कई बार भीड़ बेकाबू होती नजर आई। स्टार नाइट के मुख्य कलाकार विक्की चौहान ने जब मंच संभाला तो दर्शकों ने सीटियां बजाकर उनका स्वागत किया। विक्की ने ढोलिया बजाई दे तू ढोलों, सही पकड़े हैं, से शुरुआत की। इसके बाद भाई री सालिये.. तेरे पतली कमरे गाची.. झुमके-झुमके.. कानो रे झुमके। गीत पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. विक्की चौहान नीरू चाली घूमदी.. गीत पर प्रस्तुति दी जिस पर युवाओं ने जमकर डांस किया। गायिका प्रियंका मेहर ने कहा कि मसूरी विंटर लाइन कार्निवल में परफॉर्म करके उनको बड़ा आनंद आया। पहली बार उनके द्वारा कार्निवल में अपने गीतों की प्रस्तुति दी गई है, जो उनके लिए यादगार है। उन्होंने कहा कि 2024 उनके लिए बहुत अच्छा साल होने वाला है। बॉलीवुड की फिल्म के लिए वह गाना गा रही हैं। उनको पूरी उम्मीद है कि उनके फैंस को उनका गाना पसंद आएगा। उन्होंने कहा कि 2024 में कुछ अलग गाने उनके फैंस को सुनने को मिलेंगे।