Friday, March 29, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडगौरवान्वित पल! कुमाऊं विश्वविद्यालय की तनु मलिक रजत पदक जीत कर...

गौरवान्वित पल! कुमाऊं विश्वविद्यालय की तनु मलिक रजत पदक जीत कर बनी पहली महिला कुश्ती पदक विजेता

नैनीताल। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय हरियाणा में हुई तीन दिवसीय अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी महिला कुश्ती प्रतियोगिता में कुविवि की तनु मलिक ने रजत पदक जीता है। तनु कुविवि की पहली महिला कुश्ती पदक विजेता बन गई हैं।

विवि के क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि तनु ने फ्री स्टाइल महिला कुश्ती के 65 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। तनु ने कोल्हापुर यूनिवर्सिटी को 10-0, दिल्ली विवि को 10-0, बेंगलुरु विवि को 10-0, कुरुक्षेत्र विवि को 10-0, साउथ विवि को 10-0 तथा हिसार विवि को को 6-0 से मात दी। कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने पदक विजेता तनु मलिक एवं टीम कोच सतीश कुमार के वापस लौटने पर उनको सम्मानित किया। उन्हें प्रोत्साहन धनराशि के रूप में 18 हजार रुपये प्रदान किए। तनु की इस उपलब्धि पर कुलसचिव दिनेश चंद्रा, वित्त अधिकारी अनीता आर्य, उप कुलसचिव दुर्गेश डिमरी, जीएस भंडारी, नवीन जोशी, इंदर आर्य, जीवन रावत, डॉ. हरीश बिष्ट, डॉ. संजय पंत, डॉ. रितेश शाह, डॉ. केके पांडे, प्रो. अतुल जोशी, डॉ. महेंद्र राणा आदि ने बधाई दी है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें