नैनीतालः सर्वमानव अधिकार सुरक्षा संगठन के उत्तराखण्ड महासचिव बने मनोज लांबा! निस्वार्थ जनसेवा के लिए जाने जाते हैं लांबा

Spread the love

नैनीताल। सर्वमानव अधिकार सुरक्षा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा उत्तराखंड की सशक्त टीम को लेकर मंत्रणा कर नैनीताल जिले के मनोज लांबा को संगठन में सर्वसम्मति से उत्तराखंड का महासचिव मनोनीत किया है। बता दें कि मनोज लांबा पिछले कई वर्षों से विभिन्न संगठनों में निस्वार्थ भाव से जनसेवा करते आये है। वर्तमान में मनोज लांबा रोटरी क्लब ऑफ नैनीताल के अध्यक्ष हैं एवं पंजाबी महासभा के जागरूक सदस्य के तौर पर अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे है। आपको यह भी बता दें कि सर्वमानव अधिकार सुरक्षा संगठन मानवाधिकार के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और समय-समय पर देश के नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों को लेकर जागरूक करने के साथ साथ शिक्षित भी करता है। संगठन का उद्देश्य महिला उत्पीड़न रोकना, नशामुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाना और भारत के नागरिकों और सरकारी एजेंसियों के बीच एक माध्यम बनकर समन्वय स्थापित करना है। संगठन के नवनिर्वाचित राज्य महासचिव मनोज लांबा ने बताया कि 2023 के अंत तक हमारा उद्देश्य एक हज़ार सदस्यों को जोड़ना है और समाज को नई दिशा देने के लिए प्रयास करना है। मनोज लांबा के सर्वमानव अधिकार सुरक्षा संगठन के राज्य महासचिव बनने पर संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दी और खुशी जाहिर की।


Spread the love