Friday, May 17, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडदेहरादून में डेंगू के मरीजों की बढ़ी संख्या! ज्यादातर चपेट में आ...

देहरादून में डेंगू के मरीजों की बढ़ी संख्या! ज्यादातर चपेट में आ रहे बच्चे

देहरादून पिछले कुछ वक्त से डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। वैसे तो डेंगू किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है लेकिन बच्चों में इस बीमारी का असर तेजी से होता है। बच्चे अक्सर घर से बाहर खेलते हैं। ऐसे में बच्चे आसानी से डेंगू की चपेट में आ सकते हैं। बच्चों में डेंगू के लक्षण बड़ों की तुलना में हल्के होते हैं। पिछले कुछ वक्त से डेंगू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। वैसे तो डेंगू किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है, लेकिन बच्चों में इस बीमारी का असर तेजी से होता है। बच्चे अक्सर घर से बाहर खेलते हैं। ऐसे में बच्चे आसानी से डेंगू की चपेट में आ सकते हैं। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने बताया कि अस्पताल के बाल रोग विभाग में 8 आइसीयू बेड व 15 आक्सीजन बेड का वार्ड स्थापित किया गया है। अभी बाल रोग विभाग में डेंगू पीड़ित 15 मरीज भर्ती हैं। डा. सयाना के अनुसार बच्चों में डेंगू के लक्षण बड़ों की तुलना में हल्के होते हैं। वायरल फ्लू की तरह ही डेंगू के लक्षण दिखाई देते हैं। उन्होंने बताया कि व्यस्क मरीजों के लिए 60 बेड का वार्ड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से रोजाना 10 से 15 मरीज डेंगू के लक्षणों के साथ भर्ती किए जा रहे हैं। जुलाई माह से अब तक इन लक्षणों वाले 200 मरीज, जिनमें प्लेटलेट काउंट भी कम हुआ, भर्ती किए गए। इनमें से 95 मरीजों का एलाइजा टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। फिलहाल अस्पताल में डेंगू के लक्षणों वाले 49 मरीज भर्ती हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें