Wednesday, June 7, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडहल्द्वानी के बेटी आकृति सिंह का इंडियाज टैलेंट फाइट सीजन 2...

हल्द्वानी के बेटी आकृति सिंह का इंडियाज टैलेंट फाइट सीजन 2 के सेमीफाइनल में हुआ चयन, अंजन टीवी में आएंगी नजर

हल्द्वानी। उत्तराखंड की बेटियां आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने हुनर से नाम रोशन कर रही हैं। आज एक्टिंग से लेकर मॉडलिंग के क्षेत्र में उत्तराखंड की बेटियां परचम लहरा रही हैं। ऐसी ही एक हुनरमँद बेटी हैं हल्द्वानी की आकृति सिंह जिसका चयन इंडियाज टैलेंट फाइट सीजन 2 में फैशन शो (मॉडलिंग) में सेमीफाइनल के लिए हुआ है। यह शो आने वाली 15 मई को शाम 4 बजे से अंजन टीवी चैनल पर प्रसारित हो रहा है।
बता दें की हल्द्वानी निवासी आकृति सिंह वर्तमान मे आर्यमन विक्रम बिड़ला संस्थान में छठी कक्षा की छात्रा है। जिनके पिता अशोक कुमार सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल, लालकुआ में कार्यरत है।
आकृति के पिता अशोक कुमार ने बताया की उनकी बेटी को बचपन से ही डांस, एक्टिंग और मॉडलिंग का हुनर है। बताया इससे पहले भी आकृति बहुत शो मे भाग ले चुकी है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें