Sunday, June 4, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडठंड से बचाव के लिए कमरे में जलाई अंगीठी बनी महिला का...

ठंड से बचाव के लिए कमरे में जलाई अंगीठी बनी महिला का काल, मौत

लोहाघाट के डैंसली गांव की एक महिला का अंगीठी की गैस से दम घुटने से मौत हो गई है। मृतका अपने ससुर के वार्षिक श्राद्ध में परिवार के साथ मुंबई से गांव आई थी। गांव में हुई इस घटना से मातम छा गया। जानकारी के मुताबिक लोहाघाट के डैंसली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान शिवराज सिंह बिष्ट की भाभी उमा बिष्ट (41) अपने पति गोपाल सिंह और दो बच्चों के साथ ससुर ईश्वर सिंह के वार्षिक श्राद्ध के लिए मुंबई से 31 दिसंबर को गांव आई थीं। रात में खाना खाने के बाद उमा ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर कमरे में सो गई। जब सुबह परिजन चाय देने के लिए उमा के कमरे में गए तो दरवाजा नहीं खुला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा दिया। और जाकर देखा तो उमा बेसुध अवस्था में पड़ी हुई थी। परिजन उमा को उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट ले गए। जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें