Saturday, September 23, 2023
No menu items!
Homeअपराधयूपी ब्रेकिंगः भाजपा नेता पर हमला करने वाले आरोपियों से मुठभेड़! तीनों...

यूपी ब्रेकिंगः भाजपा नेता पर हमला करने वाले आरोपियों से मुठभेड़! तीनों गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

लखनऊ। यूपी के आगरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां हरी पर्वत क्षेत्र में भाजपा नेता राकेश कुशवाहा को गोली मारने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया। तीनों भाजपा नेता को मारने की नीयत से गोली चलाकर भाग गए थे। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से दो तमंचा और कारतूस आदि बरामद किए हैं। गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए हैं। थाना हरीपर्वत, एसओजी नगर जोन और सर्विलांस नगर जोन कमिश्नरेट ने तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले दिनों हुई हरी पर्वत क्षेत्र में राकेश कुशवाहा पर जान से मारने की नीयत से गोली मारकर घायल करने में वांछित थे। आरोपियों में सनी पुत्र अरविंद निवासी ग्राम महमूदपुर, अगसोली, थाना सिकंद्राराऊ, हाथरस, दूसरा कृष्णा उर्फ कन्हैया पुत्र हरनाम सिंह निवासी ग्राम महमूदपुर अगसोली थाना सिकंदरा राऊ, हाथरस और तीसरे की पहचान शिवा पुत्र सरमन सिंह निवासी ग्राम महमूदपुर अगसोली, थाना सिकंद्राराऊ हाथरस के रूप में हुई है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें