Wednesday, June 7, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडमहिला ने फांसी के फंदे पर झूल की आत्महत्या

महिला ने फांसी के फंदे पर झूल की आत्महत्या

हल्द्वानी। पति से विवाद के बीच महिला ने फांसी लगा ली। आनन-फानन में उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मूलरूप से पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी संजू कुमार यहां कुसुमखेड़ा में पत्नी सुनीता देवी (20) व एक साल की बेटी के साथ रहता था। संजू पेशे से मजदूर है। बताया जा रहा है कि काफी समय से पति-पत्नी के बीच अनबन चल रही थी। बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पति घर से बाहर चला गया और इधर कमरे में अकेली सुनीता ने फांसी लगा ली।

कुछ देर बाद जब संजू कमरे में पहुंचा तो उसके होश फाख्ता हो गए। सामने पत्नी फंदे से लटक रही थी। आनन-फानन में उसने पड़ोसियों की मदद से सुनीता को नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पोस्टमार्टम हाउस में संजू ने बताया कि उसके और पत्नी के बीच अकसर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था। जिसके चलते सुनीता ने यह कदम उठाया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें