Wednesday, June 7, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में 7 फरवरी से स्कूल खोलने को लेकर नया आदेश जारी,...

उत्तराखंड में 7 फरवरी से स्कूल खोलने को लेकर नया आदेश जारी, जानिए

देहरादून। राज्य में कोरोना महामारी के चलते कक्षा 1 से 9वीं तक बंद स्कूलों को एक बार फिर से खोलने की कवायद शुरू हो गई है। हालांकि, कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 1 जनवरी से स्कूल खोल दिए गए थे। अब कक्षा एक से 9वीं तक के बच्चों के लिए भी स्कूल खोलने के आदेश जारी हो गए हैं।

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगे। लेकिन, कक्षा एक से 9वीं तक के बच्चों के लिए अब स्कूल खोलने का फैसला लिया गया है। स्कूलों में भौतिक रूप से कक्षाएं 7 फरवरी से संचालित होंगी। इस दौरान कोरोना के नियमों का पालन करना होगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें