उत्तराखण्डः 8 नवंबर को होगा हेमवती नंदन गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह! राष्ट्रपति मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि

Spread the love

देहरादून। हेमवती नंदन गढ़वाल विवि का दीक्षांत समारोह आगामी 8 नवंबर को होगा। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने बताया विवि का यह 11वां दीक्षांत समारोह है। समारोह के भव्य आयोजन की तैयारियां तेजी से चल रही है। उन्होंने बताया कि यह विवि का स्वर्ण जयंती वर्ष भी है। इस दीक्षांत समारोह की थीम ‘सशक्त महिला, समृद्ध राष्ट्र’ रखी गई है।


Spread the love