उत्तराखण्डः उद्यान घोटाले को लेकर गरमाई सियासत! अल्मोड़ा में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड में हुए उद्यान विभाग घोटाले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गयी है। इसी क्रम में आज कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। अल्मोड़ा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शिखर तिराहे पर मंत्री गणेश जोशी और भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल का पुतला फूंका। कहा गया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश में लूट खसोट मचाई गई है। कहा कि जब तक माननीय न्यायलय संज्ञान नही ले रहा है तब तक भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार को दबाने का काम हो रहा है। उद्यान विभाग में हुए घोटाले में लिप्त भाजपा के मंत्री को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए और विधायक प्रमोद नैनवाल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। इस मौके पर भूपेन्द्र सिंह भोज, तारा चंद्र जोशी, गोविंद सिंह कुंजवाल, मनोज तिवारी, प्रकाश जोशी, राजेंद्र बाराकोटी, गोपाल चौहान, दिनेश नेगी, दिनेश पिल्कवाल, निर्मल रावत, मनोज बिष्ट, जगदीश पांडे, ललित सतवाल, विक्रम बिष्ट, दानिश खान, रोहित रौतेला आदि मौजूद रहे।


Spread the love