Thursday, November 30, 2023
No menu items!
Homeअपराधउत्तराखण्डः इधर राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा में थी पुलिस! उधर...

उत्तराखण्डः इधर राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा में थी पुलिस! उधर देहरादून में डकैतों ने मचाया तांडव, रिलायंस ज्वेलर्स के शोरूम में घुसे

देहरादून। राजधानी देहरादून में आज एक बड़ी वारदात हुई है। यहां राजपुर रोड स्थित रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में डकैती की गयी। डकैती की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। डकैती की घटना को बदमाशों ने तब अंजाम दिया जब पुलिस राष्ट्रपति के दौरे के चलते व्यस्त थी। सुबह शोरूम खुलने के साथ ही वारदात को अंजाम दिया गया। चोर पूरा शोरूम लूट ले गए। गुरुवार को रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में 10 मिनट में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाश कार में सवार होकर आए थे। जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े दस बजे शोरूम खुला था। पांच लोग ग्राहक बनकर अंदर घुसा और गन प्वाइंट पर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कर्मचारियों को पेंट्री में बंद कर दिया गया। सभी के हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बांध दिए। इसके बाद बदमाश यहां से करोड़ों रुपए के हीरे और सोने के जेवरात लूट कर ले गए।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें