![](https://uttaranchaltv.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
![](https://uttaranchaltv.com/wp-content/uploads/2024/07/728x90.jpeg)
टिहरी। उत्तराखण्ड में आज रविवार को एक और बड़ा सड़क हादसा हो गया। दरअसल दिल्ली से उत्तरकाशी जा रही एक बस के नरेन्द्रनगर में ब्रेक फेल हो गए। जिसके चलते बस के पीछे खड़ी महिला उसकी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। घटना से मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार बस संख्या यूके 07 पीए 3036 उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। नरेंद्रनगर के बगड़धार में बस रुकी हुई थी। इस दौरान सवारियां वहां उतर गई थीं। लेकिन दोबारा बस को स्टार्ट करते ही उसके ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित होकर बस पीछे की ओर चली गई। इस दौरान वहां खड़ी महिला सवारी चंखी देवी पत्नी भगवान सिंह, ग्राम- कोटि रोल्यालु, पोस्ट काफलवानी तहसील कंडीसैंड बस की चपेट में आ गई। महिला को आनन फानन उपचार के लिए राजकीय अस्पताल नरेंद्रनगर लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।