![](https://uttaranchaltv.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
![](https://uttaranchaltv.com/wp-content/uploads/2024/07/728x90.jpeg)
देहरादून। राजधानी देहरादून में सांस्कृतिक साहित्य एवं कला परिषद की उपाध्यक्ष मधु भट्ट द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सिलक्यारा विषम चुनौतियों से समाधान, संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड भगत सिंह कोश्यारी ने शिरकत की। उन्होंने सिलक्यारा टनल सफल आपरेशन की बधाई देते हुए सभी वैज्ञानिकों की प्रशंसा भी की और कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थिति और राज्यों से अलग है, यहां ये अपदाएं आती रहती है और हमारे जियोलॉजिस्ट और सभी वैज्ञानिकों प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऐसी आपदाओं का बड़ी बहादुरी के साथ सामना भी करते हैं।