उत्तराखण्डः 9 और 10 अक्टूबर को चमोली के गोपेश्वर में होगा बाल विज्ञान महोत्सव! वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे बच्चे, तेज हुई तैयारियां

Spread the love

देहरादून। आगामी 9 और 10 अक्टूबर को चमोली के गोपेश्वर में बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन होगा। इस दौरान पहाड़ के बच्चे वैज्ञानिकों से रूबरू होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों में विज्ञान की रूचि बढ़ाने के लिए यह एक पहल है। महोत्सव में पहाड़ के बच्चों को वैज्ञानिकों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। वहीं बच्चे तारामंडल भी देख सकेंगे। बता दें कि पहला बाल विज्ञान महोत्सव बीते वर्ष नवंबर में कुमाऊं मंडल के चंपावत में हुआ था।


Spread the love