उत्तराखण्डः महिला आरक्षण बिल पास होने पर देवभूमि में भी मना जश्न! कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ मनाई खुशियां

Spread the love

देहरादून। महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। भाजपाई इसे ऐतिहासिक बताते हुए पार्टी को श्रेय दे रहे हैं। इसी क्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ खुशियां मनाई। शुक्रवार को बैराज रोड स्थित कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित होना महिलाओं के लिए हर्ष की बात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह इतिहास रचा गया है। अग्रवाल ने बताया कि राज्यसभा में बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े, जबकि विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा। कहा कि नारी शक्ति को एक विशेष सम्मान सिर्फ विधेयक पारित होने से मिलेगा। इस विधेयक के प्रति देश के सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच होना, हमारे देश की नारी शक्ति को नई ऊर्जा देने वाली है। कहा कि राज्यसभा में वोटिंग में सभी सांसदों ने एक सुर में बिल को समर्थन दिया। यह अपने आप में बड़ी बात है।

 


Spread the love