![](https://uttaranchaltv.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
![](https://uttaranchaltv.com/wp-content/uploads/2024/07/728x90.jpeg)
उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं हैं।उत्तराखंड के युवा आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहें है, फिर चाहे वो खेल हो, शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, मॉडलिंग हो या अन्य क्षेत्र आज वह देश विदेशो में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस बार चम्पावत निवासी यशवंत चौधरी ने प्रदेश का मान बढ़ाया है, यशवंत का 23 करोड़ रुपये (30 लाख यूएस डॉलर) से अधिक के पैकेज के लिए चयन हुआ है। उन्हें जर्मनी के टेस्ला गीगा फैक्ट्री में वरिष्ठ प्रबंधक के लिए चयनित किया गया है। वह बंगलुरू में अगस्त से तीन महीने के प्रशिक्षण लेंगे, जिसके बाद नवंबर में बर्लिन में उनकी नियुक्ति होगी। चम्पावत तल्लीहाट के व्यापारी शेखर चौधरी के बेटे यशवंत चौधरी ने पिथौरागढ़ के राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक करने के बाद 2020 में गेट (जनरल एपटीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) में कामयाबी हासिल करते हुए 870वीं रैंक हासिल की। दो साल पहले यशवंत का प्रशिक्षु प्रबंधक के रूप में बंगलूरू में चयन हुआ। कोरोना काल में उन्होंने ऑनलाइन अपनी सेवाएं दीं। यशवंत ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा के बाद उनका चयन 23 करोड़ के पैकेज में टेस्ला गीगा फैक्ट्री में वरिष्ठ प्रबंधक के लिए बर्लिन (जर्मनी) हुआ है।
![](https://uttaranchaltv.com/wp-content/uploads/2022/06/1655053534840.jpg)