Friday, June 2, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड पुलिस के सीनियर आईपीएस संजय गुंज्याल को बीएसएफ में 5 साल...

उत्तराखंड पुलिस के सीनियर आईपीएस संजय गुंज्याल को बीएसएफ में 5 साल के लिए मिली अहम जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के एडीजी इंटेलिजेंस संजय गुंज्याल को पांच साल के लिए बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स बीएसएफ में महानिरीक्षक आईजी नियुक्त किया गया है। बता दें कि संजय गुंज्याल बीएसएफ में डेपुटेशन पर 5 साल रहेंगे।

यह आदेश शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किए । ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव से पूर्व उत्तराखण्ड में दस आईपीएस अधिकारीयो के तबादले किए गए थे। जिसमें संजय कुमार गुंज्याल का नाम भी शामिल था।

आपको बता दें संजय गुंज्याल 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उत्तराखंड में तेज तर्रार अधिकारियों में उनका नाम लिया जाता है। सरकारें संजय गुंज्याल पर हर समस्या का समाधान करने का भरोसा रखती है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें