प्रियंका गांधी का उत्तराखंड दौरा हुआ रद्द

Spread the love

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दलों की चुनाव रैली बड़े जोर शोर से चल रहीं है। वही कोरोना महामारी के मामलों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रहीं है। यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का चुनावी दौरा रद्द कर दिया गया है। उत्तराखंड कांग्रेस की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है।

बता दें कि प्रियंका गांधी आगामी 9 जनवरी को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में एक-एक जनसभा को संबोधित करने उत्तराखंड आने वाली थीं। प्रियंका के दौरे को लेकर कांग्रेस काफी उत्साहित थी और रैली को लेकर तैयारियां भी जोरों पर थी, लेकिन इसी बीच प्रियंका की ओर से ये जानकारी साझा की गई कि उनके अपने परिवार के एक सदस्य और उनके एक कर्मचारी को कोरोना हो गया है। हालांकि प्रियंका की रिपोर्ट नेगेटिव थी इसके बाद भी उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। कोविड प्रोटोकॉल और बढ़ते मामलों के बीच कांग्रेस ने फिलहाल रैली स्थगित करने का फैसला किया है।


Spread the love