Sunday, June 4, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडभारत के प्रधानमंत्री एक व्यक्ति नहीं एक संस्था हैं, इस संस्था का...

भारत के प्रधानमंत्री एक व्यक्ति नहीं एक संस्था हैं, इस संस्था का सभी को सम्मान करना चाहिए:- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

पंजाब में बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तरकाशी में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में जिस तरह की लापरवाही बरती गई है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण व निंदनीय है। कहा की राजनीतिक मतभेदों के चलते प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद की सुरक्षा को ताक पर रखना ठीक नही है। जिससे पता चलता है कि कांग्रेस की अलोकतांत्रिक सोच और उनकी मानसिकता कैसी है।

रक्षा मंत्री ने कहा की भारत के प्रधानमंत्री एक व्यक्ति नहीं एक संस्था हैं। और इस संस्था का सभी को सम्मान करना चाहिए। लोकतंत्र में अगर ऐसी संस्था कमजोर हो गई तो लोकतंत्र नष्ट हो जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि बीते दिन बुधवार को प्रधानमंत्री पंजाब में थे, जहां कांग्रेस पार्टी सत्ता में है। जहां पर उनकी सुरक्षा से समझौता किया गया और उसके बाद भी कांग्रेस पीएम की आलोचना कर रही है। रक्षामंत्री ने कहा कि मैं इस रैली में लोगों से पूछता हूं, क्या हमें कांग्रेस को पीएम की सुरक्षा से समझौता करने के लिए माफ कर देना चाहिए।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें