Sunday, June 4, 2023
No menu items!
Google search engine
Homeउत्तराखंडनैनीताल – युवक को फेसबुक पर अंजान लड़की की फ्रैंड रिक्वेस्ट स्वीकार...

नैनीताल – युवक को फेसबुक पर अंजान लड़की की फ्रैंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना पड़ा भारी, हनी ट्रैप का हुआ शिकार

नैनीताल। नगर के सात नंबर निवासी एक युवक ने खुद को हनी ट्रैप का शिकार बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर एक लड़का लड़की बनकर उससे काफी समय से बात कर रहा था और अब उससे पैसों की मांग कर ब्लैकमेल कर रहा है।

युवक ने मल्लीताल कोतवाली में शिकायत पत्र देते हुए बताया है कि कुछ दिनों पहले उसकी फेसबुक पर एक लड़की से दोस्ती हुई थी। इस दौरान वह उसे वीडियो कॉल और मैसेज भी करती थी। उसने आरोप लगाया कि उसने इस दौरान धोखे से उसकी आपत्तिजनक हालत में वीडियो बना ली। उसे ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड कर रही है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। साथ ही युवक ने यह भी आरोप लगाया कि फेसबुक पर मैसेज के माध्यम से जो लड़की उससे बात करती थी वह असल में एक लड़का है जो फर्जी आईडी बना कर उसे धोखा दे रहा था और अब उसकी वीडियो बनाकर उससे मोटी रकम की डिमांड कर रहा है जिससे वह मानसिक तनाव में है।
उसने संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वही एसआई हरीश सिंह का कहना है कि उपरोक्त मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें