Thursday, May 16, 2024
No menu items!
Homeउत्तराखंडनैनीतालः राम रंग में रंगी सरोवर नगरी! बाजार में उमड़ी रौनक, सजाए...

नैनीतालः राम रंग में रंगी सरोवर नगरी! बाजार में उमड़ी रौनक, सजाए गए मंदिर

नैनीताल। प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सरोवर नगरी नैनीताल में उत्साह का माहौल है। नैनीताल राम सेवक सभा ने श्रीरामलला के अभिषेक के मौके पर अखंड रामायण का पाठ किया जा रहा है। श्रीराम भक्तों द्वारा आयोजित समारोह व रामसेवक सभा में आयोजित अखंड रामायण पाठ सहित अन्य स्थानों में हो रहे धार्मिक समारोहों में भाग लें रहे है। नैनीताल में 22 जनवरी को श्रीरामलला के अभिषेक की खुशी में बाजारों, मंदिरों को भव्य रूप से सजाने के साथ नयना देवी मंदिर, पाषाण देवी मंदिर, हनुमानगढ़ी सहित अन्य मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। श्रीरामसेवक सभा समिति द्वारा कल अयोध्या में होने वाले भव्य आयोजन को लेकर नैनीताल में विशाल भण्डारे का आयोजन किया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है वे कल अपने घरों को विधुत मालाओं से जगमग करने के साथ ही आतिशबाजी करेंगे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -

ताजा खबरें