उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 11 आईएएस समेत 25 अफसरों का तबादला

Spread the love

उत्तराखंड शासन में एक बार फिर से अधिकारियां का ट्रांसफर हुआ है। साथ ही कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। इसमें 11 आईएएस और 12 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। शासन की ओर से इसकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

बता दें उत्तराखंड शासन ने 11 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। देहरादून नगर निगम आयुक्त मनुज गोयल को हटाया गया है। मनुज गोयल को अपर सचिव ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी दी गई है। आईएस संदीप तिवारी से भी सीडीओ नैनीताल की जिम्मेदारी वापस ली गई है। संदीप तिवारी एमडी केएमवीएन की जिम्मेदारी पर बने रहेंगे। आईएएस वरुण चौधरी को हरिद्वार का नगर आयुक्त बनाया गया है। आईएएस अभिनव शाह सीडीओ चमोली बनाए गए हैं। आईएएस नंदन कुमार को पिथौरागढ़ के सीडीओ की जिम्मेदारी दी गई है। दिवेश शाशनि को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की की जिम्मेदारी दी गई है। अशोक कुमार पांडे नैनीताल सीडीओ बनाये गये हैं। एक आईआरटीएस अधिकारी को भी जिम्मेदारी दी गई है। पीसीएस अधिकारी दयानंद सरस्वती से हरिद्वार नगर आयुक्त की जिम्मेदारी वापस ले ले गई है। उन्हें गढ़वाल मंडल विकास निगम का महाप्रबंधक बनाया गया है। पीसीएस अधिकारी ललित नारायण मिश्रा से मुख्य विकास अधिकारी चमोली की जिम्मेदारी वापस ली गई है। उन्हें शहरी विकास विभाग में निदेशक बनाया गया है। पीसीएस अधिकारी अनिल सिंह से गढ़वाल मंडल विकास निगम महाप्रबंधक की जिम्मेदारी वापस ली गई है। उन्हें परिवहन विभाग में महाप्रबंधक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले आज दो पीसीएस अधिकारियों के तबादलों से जुड़ी आई थी। जिसमें स्मार्ट सिटी के एसीईओ पीसीएस अधिकारी श्याम सिंह राणा की जिम्मेदारी बदली गई। श्याम सिंह राणा को रुद्रप्रयाग एडीएम बनाया गया। साथ ही उनसे रिवेन्यू बोर्ड के स्टाफ अफसर की जिम्मेदारी वापस ली गई है। वीर सिंह बुधियाल की देहरादून वापसी हुई है। उन्हें देहरादून नगर निगम में एएमएनए बनाया गया है।


Spread the love