पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के दिगास गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहाँ पर एक पत्नी ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट उसे खूब तड़पाया और अंत मे उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पुलिस विभाग समेत में सनसनी फैल गई। यह घटना 13 फरवरी की बताई जा रहीं है।
जानकारी के मुताबिक दिंगास गांव निवासी 38 वर्षीय जितेंद्र राम 13 फरवरी को चुनाव प्रचार करने के बाद देर रात घर लौटा था। जितेंद्र उस समय शराब के नशे में था उसका पत्नी सुनीता के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ तो गुस्से में आकर सुनीता देवी ने ब्लेड से जितेंद्र राम का प्राइवेट पार्ट काट दिया अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मृतक की बेटी ने अपने चाचा को दी जिसके बाद सूचना पाकर परिजनों समेत राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुनीता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
महिला ने बताया की अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट काट उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला का आरोप है कि वह पति के रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आ गई थी। राजस्व पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर महिला ने यह कदम क्यों उठाया।
सुनीता ने बताया कि जितेंद्र राम उसे रोज रोज प्रताड़ित करने के साथ ही अक्सर उससे मारपीट करता था इस कारण वह उससे काफी परेशान रहती थी। सुनीता ने यह भी बताया कि घटना के दिन भी वह शराब पी कर आया था और उससे मारपीट कर रहा था जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठा दिया।